Subscribe Us

Rakshabandhan Special Dresses : रक्षाबंधन के खास मौके पर कुछ खास तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी करें इन स्पेशल फेस्टिव ड्रेसेज को , जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगी 👩👩‍🦰💃💃

रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। सभी प्यारी प्यारी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके माथे पर कुमकुम और रोली से तिलक करती हैं। ऐसे में भारतवर्ष का यह त्योहार हर उम्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए बहुत खास होता है। सभी महिलाएं इस खास फेस्टिवल पर सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं की आप अपने कपड़ों और आउटफिट्स को किस तरह से स्टाइल करें कि आप रक्षाबंधन के दिन किसी बॉलीवुड डीवा से कम न लगें और हर किसी की नजर बस आप पर ठहर जाए। 

Rakshabandhan Special Dresses : रक्षाबंधन के खास मौके पर कुछ खास तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी करें इन स्पेशल फेस्टिव ड्रेसेज को , जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगी 👩👩‍🦰💃💃


1. हेवी सिल्क दुपट्टा विद सिंपल सूट
  Heavy Silk Dupatta With Simple Kurti 

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 

रक्षाबंधन के मौके पर स्टाइलिश और सुंदर दिखना हर किसी को अच्छा लगता है, पर मॉनसून के ह्यूमिड सीजन में अगर आप कुछ हल्का वियर करना चाहती हैं तो आप अनारकली पैटर्न कुर्ती, अंगरखा पैटर्न कुर्ती या फिर सिंपल कॉटन कुर्ती या स्टाइलिश नेक कुर्ती चूज कर सकती हैं। अपने लुक को स्टाइलिश फ्लांट करने के लिए आप हेवी सिल्क दुपट्टा कैरी करें । सिल्क दुपट्टा आजकल काफी ज्यादा ट्रेंडिंग हैं और यह आपको यूनिक लुक देंगे। सिल्क दुपट्टा को आप अपनी तरह से कैरी कर सकती हैं ,वन साइडेड ओपन दुपट्टा या फिर वन साइडेड प्लेटेड सिल्क दुपट्टा। 


2. हेवी ब्लाउज विद लाइट साड़ी
  Heavy Blouse With Light Saree 

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 

राखी फंक्शन में यूनिक और ब्यूटीफुल दिखने के लिए हेवी ब्लाउज के साथ लाइट साड़ी का कॉम्बिनेशन ऑसम है। इस लुक को स्टाइल करने के लिए आपको हेवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज को सिंपल सिफोन साड़ के साथ वियर करना है। हेवी ब्लाउज विद सिंपल साड़ी आपके लुक को ज्यादा स्टाइलिश और फैशनेबल शो करेगी। इस लुक में आप हेवी या लाइट ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। इस क्लासिक लुक में लाइट ज्वैलरी से आपकी स्किन को ब्रीदिंग स्पेस देगा और आपको ज्यादा गर्मी भी फील नहीं होगी।

3. लाइट लहंगा चोली
   Light Lahanga for Rakhi or Rakshabandhan

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 

रक्षाबंधन के स्पेशल फेस्टिव ऑकेजन पर लहंगा कैरी करना आपको अलग सी खुशी देगा। राखी फंक्शन के लिए आप लाइट वेटेड लहंगा चोली का चुनाव कर सकती हैं। लहंगे के रंग आप अपने पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। इस टाइम बेबी पिंक कलर, सी ग्रीन कलर, पर्पल कलर आदि ट्रेंडिंग है। मार्केट में सिल्क लहंगे भी काफी डिमाडिंग हैं आप चाहें तो सिल्क या नेट लहंगे में से कोई भी अपने लिए ले सकती हैं। लहंगे के दुपट्टे को आप अलग अलग स्टाइल से वियर करें। लहंगे के साथ आउटफिट्स में बड़े बड़े इयरिंग्स और मांगटीका कैरी करें ।


4. स्कर्ट विद शर्ट स्टाइल ब्लाउज
Skirt with shirt top in Rakshabandhan 

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 

स्कर्ट विद शर्ट टॉप उनलोगो के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो नॉर्मल ट्रेडिशनल लुक से बोर हो चुके हैं। स्कर्ट और शर्ट टॉप वाला यह लुक आपको बहुत परफेक्ट और फॉर्मल लुक देगा। सबसे अच्छी बात यह है की इस लुक को आप बहुत आसानी से कैरी कर पाएंगी। इस लुक में किसी भी लांग हेवी स्कर्ट को व्हाइट शर्ट टॉप के साथ वियर करना है। शर्ट टॉप के ऊपर से ही आपको ज्वैलरी पहनना है। इस लुक के लिए आपको सारी चीजे अपने वार्डरोब से ही मिल जाएंगी। इस तरह की स्पेशल ड्रेस आप डिजाइन भी करवा सकती हैं।


5 . पैंट - सूट 
   Paint Suit for Rakhi Function

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 


इस राखी पर अगर आप कोई मॉडर्न लुक लेने के लिए सोच रही हैं तो पैंट - सूट जैसी स्टाइलिश ड्रेस को अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं। रक्षाबंधन पर पैंट सूट का ड्रेसिंग सेंस आपको औरों से अलग और आधुनिक शो करेगा। मार्केट में पैंट सूट के कई तरह के पैटर्न्स, डिफरेंट फैब्रिक , कलर एंड डिजाइंस में available हैं। पैंट सूट के साथ मॉडर्न स्टाइल के आउटफिट्स वियर करें।


6. स्लीवलेस कुर्ती विद प्लाजो
    Sleevless Kurti With प्लाजो 

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 


स्लीवलेस कुर्ती विद प्लाजो कैरी करना इस रक्षाबंधन फेस्टिवल पर आपको सिंपल सोबर लुक देगा। गर्मी और नमी वाले मौसम में लाइट वेटेड स्लीवलेस कुर्ती विद प्लाजो आपको भीड़ से अलग दिखाएगा। प्लाजो की कई डिजाइंस और वैरायटी सर्कुलर प्लाजो , सिंपल प्लाजो , फ्रिल्ड प्लाजो आदि उपलब्ध हैं। कुर्ती का  कलर आप अपने अकॉर्डिंग चूज कर सकती हैं। प्लाजो कुर्ती के साथ अगर आप चाहें तो दुपट्टा कैरी कर सकती हैं ये टोटली आप पर डिपेंड करता है। गोल्ड की लाइट ज्वैलरी कैरी करें इस लुक में।


 7. सिल्क साड़ी
  Silk Saree for Festiv occasaion 

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 


किसी भी फेस्टीव अकेजन में सिल्क साड़ी आपको एलिगट और क्लासिक लुक देगा। रक्षाबंधन जैसे स्पेशल डे के लिए सिल्क साड़ी मैरिड विमेन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। सिल्क हमेशा बहुत क्लासी लगता है और इस फैब्रिक में हर किसी को अपनी पसंद का कलर , फैब्रिक वगराह मिल ही जाता है। सिल्क साड़ी में आपको थोड़ी गर्मी जरूर लग सकती है लेकिन ये फेस्टिव ऑकेजन के लिए बेहतरीन रहेगी। सिल्क साड़ी का मोनोक्रोम कलर हमेशा उनलोगो को पसंद आता है जिन्हें एंब्रॉयडरी वगैरह कम पसंद है। सिल्क साड़ी के साथ दिन के समय लाइट वेटेड ज्वैलरी पेयर करना सही रहेगा।


8. जैकेट स्टाइल कुर्ता 
Jaicket Style Kurta for Rakshabandhan Festival 

प्रतीकात्मक चित्र ; साभार - Pinterest 

रक्षाबंधन या किसी ऑकेजन में अगर आप बहुत सारा काम करने वाली हैं तो जैकेट स्टाइल कुर्ता वियर करना आपको काफी कूल लुक देगा, और इसमें सबसे अच्छी बात ये होगी की आपको दुपट्टा कैरी करने की कोई झंझट नहीं रहेगी। कॉटन मिक्स, शिफॉन, सिल्क, क्रेप सिल्क जैसे कई फैब्रिक्स का इस्तेमाल ऐसे लुक में किया जा सकता है। आप जैकेट स्टाइल कुर्ता डिजाइन भी करा सकती हैं। जैकेट स्टाइल कुर्ता में आपको कई कलर ऑप्शंस मिलेंगे और यह आपको यूनिक एलिगेंट मॉडर्न लुक देगा। दुपट्टा लेना है या नहीं ये आपकी पर्सनल चॉइस रहेगी। कुर्ते में स्टाइलिश बटन लगवाना बहुत अच्छा रहेगा। जैकेट स्टाइल कुर्ता आपको कम्फर्ट के साथ साथ स्टाइल भी देगा। 





 

(फोटो क्रेडिट - Pinterest )
अगर आपने अभी तक राखी का आउटफिट नहीं खरीदा है तो इन लुक्स को लास्ट मिनट पर भी तैयार किया जा सकता है। इस स्टोरी को लेकर अगर आपके कोई सुझाव हैं तो वो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें द एक्सक्लूसिव लेटर्स के साथ :))
 

Post a Comment

0 Comments