आपने देखा होगा हमेशा बरसात के सीजन में आसपास पड़ी खाली जमीन में हरी घास और कई तरह के हरे पेड़ पौधे अपने आप ही उग आते हैं, इसका मतलब होता है कि मॉनसून या बरसात का सीजन नए पौधों को लगाने के लिए एक दम बेस्ट होता है। मॉनसून में आप नए पौधों को बहुत आसानी से ग्रो कर सकते हैं और प्लांट्स की कटिंग भी इस सीजन में आसानी से चल जाति हैं। चलिए आज हम आपको बता रहे है 5 ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आप मॉनसून के सीजन में अपने गार्डन या बालकनी में आसानी से ग्रो कर सकते हैं और अपने घर को खूबसूरत बनाने में ये आपकी हेल्प करेंगे :-
1. कॉसमॉस प्लांट
(Cosmos Plant )
रंग बिरंगे फूलों वाले कॉसमॉस प्लांट को आप मॉनसून में अपने घर में जरूर ले कर आएं और इन प्लांट्स को अपने बगिया और बालकनी में जरूर लगाएं। बरसात में इस प्लांट में फूलों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहता है और कॉसमॉस प्लांट सालभर फूलों से लदा रहता है। 2 से 3 फीट की ऊंचाई का यह पेड़ आपके बालकनी या गार्डन की शोभा में निखार ला देगा।
2. चमेली प्लांट
( Chameli Plant )
चमेली के पेड़ में लगने वाले सफेद उज्ज्वल फूल और उससे आने वाली भीनी भीनी खुशबू आपके मन को जरूर जीत लेगी। चमेली के फूलों का पूजा में भी विशेष महत्व है और चमेली का पेड़ सालभर फूल भी देता है। चमेली के पेड़ को आप गमले में, हैंगिंग पॉट में या फिर डायरेक्ट जमीन पर भी ग्रो कर सकते हैं। चमेली के पेड़ की पत्तियां डार्क ग्रीन कलर की होती हैं और फूल एक दम व्हाइट , डार्क ग्रीन और व्हाइट का कॉम्बिनेशन आंखो को बहुत सुकून देता है।
3. कनेर प्लांट
( Kaner Plant )
कनेर प्लांट बरसात में आप बहुत आसानी से अपने गार्डन में ग्रो कर सकते हैं। कनेर के फूल कई रंगो में पाए जाते हैं जैसे सफेद, गुलाबी, पीले, लाल और बैंगनी फूल।कनेर के पेड़ में सबसे जरूरी बात ये है कि अगर आप इसे अपने गार्डन में लगाते हैं तो इसे बहुत अधिक केयर और देख रेख की जरूरत नहीं होती है, इसलिए आपको इस प्लांट को मेंटेन रखने में भी कुछ खास प्रॉब्लम नहीं आएगी और आपकी बगिया भी हमेशा रंग बिरंगे फूलों से सजी रहेगी।
4. अमलतास प्लांट
( Amaltaas Plant )
अमलतास का आयुर्वेद में बहुत खास योगदान है इस पेड़ के दूसरे नाम मॉनसून कैसिया और गोल्डन फ्लॉवर प्लांट हैं।इस प्लांट को आप अपने गार्डन में मॉनसून के सीजन में बहुत आसानी से ग्रो कर सकते हैं, अमलतास का पौधा आपकी बगिया को बेहतरीन लुक और खूबसूरती देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमलतास केरल राज्य का राजकीय पुष्प है।
5. परिजात प्लांट
( Parijaat Plant )
परिजात के पेड़ को हरसिंगार और शेफालिका का पेड़ भी कहते हैं। अंग्रेजी में परिजात के फूल को नाइट जैसमीन और उर्दू में गुलजाफिरी कहते हैं। परिजात के पेड़ की कटिंग या परिजात के छोटे पेड़ को आप अपने बालकनी या गार्डन में किसी बड़े गमले में या डायरेक्ट भूमि पर लगा सकते हैं। मॉनसून का सीजन इस प्लांट को ग्रो करने के लिए बेस्ट मौसम है। हिंदू धर्म में परिजात के पौधे का विशेष महत्व है, कहते हैं इस वृक्ष के स्पर्श मात्र से आपकी चिंता और थकान दूर हो जाती है। परिजात के फूल रात में खिलते हैं और सुबह ये सभी जमीन पर बिछ जाते हैं, ये फूल आपके गार्डन और बालकनी को यकीनन बहुत खूबसूरत और परफेक्ट लुक देंगे।
इसे भी पढ़ें - 1.हवा को शुद्ध बनाने वाले और आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगाने वाले Indoor plants
(Photo credit - Pinterest )
हरे -भरे पेड़ और रंग बिरंगे फूलों से सजे गार्डन और बालकनी किसे नहीं पसंद हैं, उपर्युक्त आर्टिकल Monsoon Plants : मॉनसून में इन पौधों को जरूर ले आएं घर , बरसात के मौसम में आसानी से ग्रो कर सकते हैं इन पौधों को में दी गई जानकारियां यदि आपको पसंद आई हों तो इसे अपने सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करें और ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपके अपने फेवरेट ब्लॉग आर्काइव द एक्सक्लूसिव लेटर्स से :))

0 Comments