Janmashtami Decoration ideas : जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण की झांकी को सजाने के कुछ बेहतरीन खूबसूरत तरीके और आइडियाज ; पूजाघर की डेकोरेशन देखकर सब बोल उठेंगे "वाह"
फूलो की डेकोरेशन
Janmashtami Decoration from Flowers
फूलों से पूजाघर को सजाना बहुत प्रचलित और खास तरीका है। जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों की डेकोरेशन खास तब बन जाती है जब आप भगवान कृष्ण के मनपसंद फूलों से पूजाघर को सजाते हैं। पीले और सफेद रंग के सुगंधित फूल भगवान विष्णु की पूजा के लिए इस्तेमाल करते हैं। चमेली, मोगरा, गेंदा, बेला , मालती ,पलाश आदि के सुगंधित फूलों से पूजाघर को सजाएं। फूलों की लंबी लंबी माला बना लें और दीवारों में सजाएं साथ ही साथ कृष्ण भगवान के झूले की रस्सियों को भी फूलों से सजाएं। फूलों की महक और प्राकृतिक सौंदर्य से पूजाघर की सजावट में चार चांद लग जायेंगे।
रंग बिरंगे कागज़ों और दुपट्टों की सजावट
Janmashtami decoration from coloured papers and clothes
जन्माष्टमी पर्व पर बाजार तरह तरह की स्पेशल झालरों, रंग बिरंगे कागज़ों - पन्नियो और डेकोरेशन क्लोथ्स से सज संवर जाते हैं। बाजार से अपने मन चाहे रंगो के कागज और दुपट्टों को लाकर पूजाघर को कुछ यूं तैयार करें। पूजा की अलमारी की दीवारों पर चमकीले रंग बिरंगे कागज़ों को चिपकाएं । ऊपर से झालरों और दुपट्टों को लहर दर तरीके से लगाते हुए चिपकाएं। झालरों और दुपट्टों की सजावट आपके पूजाघर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे।
Decoration with fairy lights
फेयरी लाइट्स से डेकोरेशन
जन्माष्टमी की पूजा रात्रि में होती है इसलिए जन्माष्टमी की झांकी में फेयरी लाइट्स की डेकोरेशन बहुत इंपोर्टेंट है। फेयरी लाइट्स रात में झांकी को बहुत सुंदर व्यू देती हैं। नीले, सफेद, गुलाबी, पीले रंग की खूबसूरत जगमगाते रंगो की रोशनी से आपका पूजाघर दमक उठेगा। अपनी पसंद का रंग जो कमरे के रंग से मिलता जुलता हो , उसका चयन करके सजावट करें और उत्सव को सेलिब्रेट करें।
डेकोरेशन विद रंगोली
Decoration with colourful Rangoli
भारतीय परंपरा में हमेशा से ही रंगोली को बहुत शुभ माना गया है और किसी विशेष त्योहार और पूजा के वक्त रंगोली का महत्व बहुत बढ़ जाता है। जन्माष्टमी के पूजन के दिन आप पूजाघर में सुंदर कलरफुल रंगोली जरूर बनाएं। रंगोली की डिजाइन बनाने में आप हैप्पी जन्माष्टमी और माखन खाते कृष्ण को भी दर्शा सकते हैं। रंगोली डिजाइन में बांसुरी और मोरपंख भी बना सकते हैं या फिर साधारण डिजाइन वाली रंगोली से भी पूजाघर सजा सकते हैं।
जन्माष्टमी पर दही हांडी डेकोरेशन
Dahi-Handi special decoration
ये तो सभी जानते हैं की भगवान श्री कृष्ण को दही मक्खन मिश्री कितना ज्यादा पसंद है। बचपन में कृष्ण भगवान माखन चोरी करते थे और यसोदा मैया और सारी गोपियां कृष्ण को माखन मिश्री खिलाती थीं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आप सजावट में थोड़ी सी जगह दही हांडी की जरूर रखें। एक छोटी सी मटकी लाकर उसे रंग बिरंगे धागों , शीपियों और छोटे छोटे शीशों के टुकड़ों से सजाएं और एक डोरी बांधकर उस पर हांडी लटका दें और माखन का रूप देने के लिए उसपर सफेद रूई भर दें। जन्माष्टमी पर दही हांडी का स्पेशल रियल लुक आपको बहुत भाएगा।
मोरपंख स्पेशल डेकोरेशन
जन्माष्टमी पर आप अपने पूजाघर में मोरपंख से जुड़ी डेकोरेशन करके भी अपना पूजाघर सजा सकते हैं। मोरपंख से भगवान श्री कृष्ण का झूला, कृष्ण भगवान की बांसुरी और मुकुट को भी डेकोरेट किया जा सकता है। चूंकि कृष्ण भगवान मोरपंख को धारण भी करते हैं तो मोरपंख वाली सजावट जन्माष्टमी पर शुभता लाएगी। आप चाहें तो थर्माकोल में मोर की डिजाइन बनाकर अपना पूजाघर को स्पेशल लुक दे सकते हैं।
मोरपंख से हुई इस तरह की झांकी की सजावट अपने घर की सजावट करने में काफी मदद मिलेगी। तो लग जाइए झटपट अपने घर में लड्डू गोपाल जी की झांकी सजाने में।
छोटे खिलौनों से बनाएं वृंदावन स्वरूप की झांकी
जन्माष्टमी पर अगर आप अपने पूजाघर को वृंदावन स्वरूप वाली झांकी से सजाना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। खिलौनों की दुकान में आपको छोटी छोटी गौ माता, बाल गोपाल की प्रतिमाएं , शंख , दही हांडी, शेषनाग आदि लाकर लड्डू गोपाल के झूले के पास लाकर सजाएं। पेपर और थर्माकोल की मदद से एक घर पर ही आप गोवर्धन पर्वत की प्रतिरूप तैयार कर लें। इन सभी खिलौनों और चीजों की मदद से आप अपने पूजाघर को छोटे वृंदावन का स्वरूप दे सकते हैं। पूजाघर में आप भक्ति भाव से युक्त भजनों को चलाकर जन्माष्टमी को खास बना लें।
आप इन सुंदर खूबसूरत तरीकों से अपने घर में लड्डू गोपाल जी का स्वागत कर सकते हैं। आपके घर की सुंदर झांकी और आपकी आस्था विश्वास देखकर भगवान जरूर आप पर प्रसन्न होंगे। अगर आपको लेख पसन्द आया हो तो अपने जानने वालों से और अपने फेसबुक पेज पर इसे जरूर शेयर करें। ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपके अपने फेवरेट ब्लॉग आर्काइव द एक्सक्लूसिव लेटर्स के साथ :))
(फोटो क्रेडिट - Pinterest और social media)

0 Comments