Subscribe Us

Rakshabandhan 2021 : इस रक्षाबंधन भाई - बहन अपनी फैमिली के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं 🏞️🏖️

रक्षाबंधन के खास मौके पर सभी भाई - बहन एक दूसरे को बढ़िया से बढ़िया उपहार देकर एक दूसरे के प्रति आभार और स्नेह व्यक्त करते हैं, लेकिन इस बार अगर आप अपने रक्षाबंधन को कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप अपने सिब्लिंग्स और फैमिली के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं और इस रक्षाबंधन को बेहतरीन यादों और अनुभवों से हमेशा के लिए संजो सकते हैं। आज हम आपको अपने आर्टिकल में बता रहे हैं कुछ ऐसी चुनिंदा जगहों के बारे में जहां आप अपने सिब्लिंग्स और फैमिली के साथ रक्षाबंधन की छुट्टियों का बखूबी लुत्फ उठा सकते हैं।

Rakshabandhan 2021 : इस रक्षाबंधन भाई - बहन अपनी फैमिली के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं 🏞️🏖️



1.ऋषिकेश 
( Rishikesh )

लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश उत्तराखंड

प्राकृतिक खूबसूरती से लैश स्थान की बात करें तो गिनी चुनी जगहों में बात उत्तराखंड की जरूर होगी। उत्तराखंड में बेहद खूबसूरत स्थान है ऋषिकेश। ऋषिकेश एक्सप्लोर करने के लिए तब खास हो जाता है जब ट्रैवलिंग में आपके साथ आपके भाई - बहन और कजिन होते हैं। अगर आप और आपके सिब्लिंग्स एडवेंचर पसंद करते हैं तो भी ऋषिकेश घूमना आपके लिए बहुत सही साबित होगा। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पंजी जंपिंग और माउंटेन ट्रैवल्स के लिए प्रमुख रूप से प्रसिद्ध है, यह स्थान केवल एक ही स्थान पर आपके लिए विभिन्न प्रकार के रोमांच लाता है। एडवेंचर के साथ साथ यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका और आपके फैमिली मेंबर्स का मन जरूर मोह लेगी। धवल, उज्जवल पवित्र नदियां, हरी - भरी पहाड़ियां और झरने आपको वहां से वापस आने का मन ही नहीं बनने देंगे। यकीनन आपके सिब्लिंग्स और आपकी फैमिली के लिए ऋषिकेश का ट्रैवल यादगार बन जाएगा। यहां एक्सप्लोर करने के लिए कई तरह धार्मिक स्थल और आस्था के प्रतीक मंदिर भी हैं। यहां का हरियाली वा प्राकृतिक सुंदरता से पूर्ण परिदृश्य आपके मन में असीमित शांति भरने वाला है।



2. गोवा
 ( Goa )
गोवा बीच व्यू

गोवा का नाम सुनकर तो सभी लोगों के मन में पार्टी, मौज मस्ती की तस्वीर उभर आती है और कोई भी युवा गोवा का नाम सुनकर बिना मुस्कुराए नही रह पता है। अगर आप और आपके भाई बहन पार्टी करने में, मौज मस्ती करने में दिलचस्पी रखते हैं तो गोवा एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है लेकिन पर्यटन के मामले में सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय है। गोवा में आपको पार्टी करने के लिए कई तरह के पब , बार और बढ़िया होटल आसानी से मिल जाएंगे। गोवा में, पूरे साल पार्टी के अलावा आप पालोलेम में कश्ती करने का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, आप वागाटोर में केले की नाव की सवारी भी कर सकते हैं। गोवा में सिब्लिंग्स के साथ बीच मस्ती भी कर सकते हैं। गोवा ट्रिप आपके लिए शानदार रहेगी।


3. बनारस
 ( Banaras )

बनारस घाट

उत्तर प्रदेश का बनारस शहर आप घूमने के लिए प्लान कर सकते हैं अगर आप कहीं शानदार धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं। रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णमासी के दिन मनाया जाता है और यह दिन खास इसलिए भी बन जाता है क्योंकि यह सावन के महीने का आखिरी दिन होता है , ऐसे में शिव की नगरी बनारस घूमना और बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिग का दर्शन आपके सिब्लिंग्स और आपकी फैमिली के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। बनारस में आपको कदम कदम पर एक से एक बढ़िया मंदिर दर्शन और घूमने के लिए मिलेंगे। अगर आप या आपकी फैमिली किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर रही है तो बनारस आपके लिए एकदम लल्लनटॉप आइडिया है।




4. शिमला और मसूरी
 ( Shimla and Mussori )

शिमला शहर, हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला गर्मियों में घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन जगह है। शिमला और मसूरी की बर्फ से ढकी वादियां और वहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। रक्षाबंधन के मौके पर सिब्लिंग्स और फैमिली के साथ शिमला मसूरी की यात्रा आपके मन को उत्साह से भर देगी और कुछ समय के लिए उत्तर भारत की उमस भरी गर्मी से भी आपको राहत मिल जाएगी। आपको बता दें कि शिमला ब्रिटिश शासन काल में भारत की शीतकालीन राजधानी भी रह चुका है। अतः यहां आपको प्राकृतिक खूबसूरती के साथ साथ और भी कई ऐतिहासिक स्थल भी घूमने के लिए मिलेंगे। शिमला और मसूरी के खुशगवार मौसम और खूबसूरत वादियों की वजह से यहां भारत की कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। शिमला और मसूरी में सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है इसलिए आप अगर यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो होमस्टे पहले से ही बुक कर लें, आपकी हेडक फ्री ट्रैवलिंग के लिए यह काफी जरूरी है।


5. मथुरा और वृंदावन
 ( Mathura and Vrindavan )

प्रेम मन्दिर, वृंदावन

कृष्ण और राधा की नगरी मथुरा वृंदावन आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण यात्रा बन जाती है। रक्षाबंधन के मौके पर आपके भाई बहनों और परिवार के साथ मथुरा वृंदावन की यात्रा काफी रुचिकर और मजेदार बन जाएगी। मथुरा और वृंदावन में दर्शन और घूमने के लिए कई मशहूर मंदिर और धार्मिक स्थल हैं। यहां का प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर की खूबसूरती और धार्मिक महत्व को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। 


6. दिल्ली
 ( DELHI )

कुतुब मीनार , दिल्ली 

भारत की राजधानी दिल्ली रक्षाबंधन के अवसर पर घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। परिवार और भाई बहनों के साथ यहां घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल , धार्मिक स्थल और कई फेमस फूडी प्लेसेज और कैफेस मिल जाएंगे। अगर आपके सिब्लिंग्स और आपकी फैमिली थोड़ी फूडी टाइप है तो यहां मजनू का टीला आपके लिए बेस्ट प्लेस है , यहां आपको कई तरह के छोटे बड़े कैफे भी मिल जाएंगे। मजनू का टीला कैफे काम रेस्त्रां ज्यादा लगता है और यहां कॉफी के साथ स्वादिष्ट व्यंजन आपका दिल गार्डन गार्डन कर देंगे। दिल्ली में घूमने के लिए अक्षर धाम मंदिर , लोटस टेंपल ,अलाई दरवाजा , कुतुब मीनार , आदि फेमस मॉल्स हैं। शॉपिंग करने के लिए यहां कई तरह के मॉल्स और सुपर बाजार भी हैं।



7. लाहौल स्पीति , हिमाचल प्रदेश
 ( Lahaul Sfeeti , Himanchal Pradesh )

लाहौल स्पीति का एक दृश्य

हिमांचल प्रदेश यूं तो भारत का काफी बड़ा राज्य है और यहां घूमने के लिए कई तरह की मशहूर पर्यटन स्थल भी हैं। लेकिन बात अगर सिब्लिंग्स और फैमिली के साथ घूमने की हो तो हिमांचल का लाहौल स्पीति बेस्ट ऑप्शन के रूप में मौजूद है। अगर आप पहली बार यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यकीन मानिए यहां जाकर आपको काफी मजा आने वाला है। यहां आपको ऊंचे ऊंचे बर्फीले पहाड़ और कई तरह के बौद्ध धर्म स्थल और मठ देखने को मिलेंगे। यहां आप सिब्लिंग्स के साथ कैंपिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं साथ ही आप ग्लेशियर लेक भी घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा, आपको बता दें कि यहां का खानपान और रहन-सहन थोड़ा सा लद्दाख और तिब्बत से मिलता-जुलता है। यहां आपको भोजन में स्वादिष्ट दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाने को भी मिल जाएगी। हिमाचल के लाहौल स्पीति की यात्रा आपके लिए और आपके सिब्लिंग्स और cousins के लिए बेहद रोमांचक साबित होगी।







रक्षाबंधन पर आप इन जगहों पर घूमने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ राखी का त्योहार भी मना सकते हैं। यदि आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें द एक्सक्लूसिव लेटर्स के साथ :))
( फोटो क्रेडिट - गूगल एंड पिंटरेस्ट )


 

Post a Comment

0 Comments