Kriti Sanon In Red Lahanga : देखें कृति सेनन का रॉयल Bridal Look; फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कराया फोटोशूट
आपको बताते चलें कि कृति सेनन का लाल दुल्हन के जोड़े में रॉयल ग्लैमरस अवतार फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो के लिए है, जिसे हाल ही में शूट किया गया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने 23 अगस्त से 29 अगस्त के बीच चलने वाले इंडिया कूटूर वीक 2021 (India Couture Week 2021) की शुरुआत अपने न्यू कलेक्शन "नुरानियत" से की।
कृति सेनन ब्राइडल लुक
Kriti Sanon Bridal Look
फैशन वीक 2021 के पहले दिन की शुरुआत में ही कृति सेनन ने इंडिया के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए हुए दुल्हन के लाल जोड़े को पहनकर किया। सुर्ख लाल रंग के भरी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे में कृति ने अपनी खूबसूरत अदाओं से लुक को और अधिक निखार देती नजर आ रही हैं।
KRITI SANON IN RED LAHANGA
भारी एंब्रॉयडरी और जड़ाऊ काम से सजे लहंगे में स्टनिंग अभिनेत्री कृति सेनन बहुत सुंदर लग रही हैं। मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइंड इस रेड लहंगे में हाथ से कढ़ाई की गई है। लहंगे के घेरदार बॉर्डर में सोने के तारों वा रेशमी धागों से महीन कलाकारी की गई है। जिससे लहंगे का लुक और भी हैवी और कामदार दिख रहा है।
बात अगर लहंगे के डिजाइनर ब्लाउज की हो तो इसका गले को डीप कट शेप दिया गया है और ब्लाउज पर भी लहंगे के पैटर्न से मेल खाती हुई कढ़ाई और मिरर वर्क किया गया है। खूबसूरत लहंगे वाले आउटफिट को कृति सेनन ने वियर करके इसकी सुंदरता को चार गुना बढ़ा दिया है।
मनीष मल्होत्रा डिजाइनर लहंगा
Manish Malhotra desginer Lahanga
मनीष मल्होत्रा के इस डिजाइनर ट्रेडिशनल आउटफिट में कृति सेनन ने दुपट्टे को कुछ इस तरह कैरी किया है जो उनके ग्लैमरस लुक को बहुत खूबसूरती से फ्लांट कर रहा है। कृति सेनन ने अपने ब्यूटीफुल क्लासिक लुक के लिए फेस पर लाइट मेकअप किया है। आम तौर पर ब्राइडल वियर के साथ डार्क मेकअप को कंबाइन करते हैं पर कृति ने अपने दुल्हन वाले भारी भरकम कॉस्ट्यूम में लाइट मेकअप से अपने लुक को और भी अधिक रॉयल बना लिया।
KRITI SANON RED LEHANGA
कृति ने ब्राइडल लहंगे के साथ ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन भी ऑसम चूज किया है। मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किये हुए इस खूबसूरत लहंगे के साथ कृति ने लहंगे के कलर से मिलता जुलता और व्हाइट ब्राइट डायमंड्स वाला नेकपीस कैरी किया है, साथ ही मैचिंग का मांग टीका, नथ और हाथ में बहुत सुंदर कलीरे भी पहने थे जो उन्हें रॉयल लुक दे रहे थे। दुल्हन सी सजी संवरी कृति सेनन के ब्यूटीफुल लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है।
बात अगर कृति के वर्कफ़्रंट की हो तो कृति के पास कई दिलचस्प फ़िल्में लाइन-अप हैं। जल्द ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म "बच्चन पांडे" में नजर आएंगी। अक्षय कुमार , कृति सेनन के अलावा फिल्म में अरशद वारसी भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती के बाद एक बार फिर से फिल्म 'गणपत' में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी । साथ ही साथ कृति सेनन और वरुण धवन की जोड़ी फिल्म "भेड़िया" में भी दिखाई देगी। बोलीवुड सितारों में कृति सेनन अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और ग्लैमरस अवतार से अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। उम्मीद करते हैं आगे आने वाली फिल्मों में भी दर्शकों का प्यार और सहयोग कृति सेनन के साथ बना रहेगा।
Kriti Sanon
Kriti Sanon Bridal Look
Kriti Sanon in Red Lahanga
Red Lahanga designed by Manish Malhotra
Manish Malhotra Lahanga Designs
यदि आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य फैशन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें द एक्सक्लूसिव लेटर्स के साथ :))
( फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम https://instagram.com/manishmalhotraworld?utm_medium=copy_link )


0 Comments